Breaking

मंगलवार, 23 सितंबर 2025

पुलिस ने मुख्तार अंसारी के छोटे पुत्र उमर अंसारी की खोली हिस्ट्रीशीट, बढ़ेंगी मुश्किलें

मुहम्मदाबाद दिवंगत मुख्तार अंसारी के छोटे पुत्र उमर अंसारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उमर अंसारी को आईएस-191 गिरोह का सक्रिय सदस्य बताते हुए थाने में उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि हिस्ट्रीशीट खुलने के साथ ही अब उमर अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हिस्ट्रीशीट खोलते हुए प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने लिखा कि गिरोह के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही उमर अंसारी कूट रचित दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी से सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा करता है और चुनावों के दौरान भड़काऊ भाषण देने व दिलवाने में शामिल रहता है। कहा कि इन अपराधों के चलते उस पर गाजीपुर, मऊ और लखनऊ में कई मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद उमर अंसारी की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments