बर्निंग ट्रेन बनने से बची इंटरसिटी एक्सप्रेस, औड़िहार जंक्शन पर इंजन से घना धुंआ निकलने से मचा हड़कंप, जान बचाकर भागने लगे यात्री
सैदपुर क्षेत्र के औड़िहार स्थित रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म 6 पर तब अफरा-तफरी मच गई वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। वहां ट्रेन के इंजन में फंसे कपड़े में आग लगने के चलते धुंआ निकलने से ट्रेन के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया, करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म 6 पर पहुंची। इस बीच ट्रेन के इंजन से तेजी से धुंआ निकलकर प्लेटफॉर्म पर फैल गया। इंजन से धुंआ निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और वो बर्निंग ट्रेन की कल्पना कर तत्काल ट्रेन से बाहर निकल गए। इधर तेज धुंआ देख वहां हड़कंप मच गया और तत्काल लोको पायलट व पहुंचे आरपीएफ जवान ने इंजन में लगे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। जिससे धुंआ निकलना बंद हुआ तो यात्रियों सहित सभी ने चैन की सांस ली। इस बाबत आरपीएफ प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर बने फुट ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने के दौरान कहीं से कपड़ा उड़कर इंजन के पेंटोग्राफ में फंस गया था और उसी के जलने से तेज धुंआ निकला था। बहरहाल, आग बुझाने के बाद इंजन की बारीकी से जांच की गई और टीआरडी से क्लीयरेंस लेने के बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments