मुरतगंज के शांती अल्ट्रासाउंड सेन्टर की गलत रिपोर्ट ने ले ली शिशु की जान पीड़ित महिला के परिजनों ने अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर लगाया गम्भीर आरोप
कौशाम्बी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज में संचालित शांती डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ लापरवाही का मामला सामने आया है। इस अल्ट्रासाउंड सेंटर के लापरवाही से एक बच्चे की मौत हो गई। वही बच्चे की मां भी जिंदगी व मौत के बीच जूझकर अपने बच्चे के गम में आंसू बहा रही है। अल्ट्रासाउंड सेंटर के विरुद्ध महिला ने एक सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर देकर न्याय के गुहार लगाते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला व उसके परिजनों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि शांती डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर मूरतगंज में अल्ट्रासाउंड कराया और उसकी रिपोर्ट गलत होने के चलते उनके शिशु की मौत हो गई जिसका ज़िम्मेदार पीड़ित परिवार ने शांती डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर को ठहराते हुए कहा कि उन्होंने गर्भवती महिला को मूरतगंज के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया और वही डिलीवरी कराया पर डिलीवरी की रात्रि ही निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा पीड़िता को जिला अस्पताल मंझनपुर दिनांक रिफर कर दिया जहां महिला के नवजात शिशु की मौत हो गई पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर उन्हें अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सही मिली होती तो महिला का ऑपरेशन कर देते तथा अपने शिशु की जान बचा लेते अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट गलत होने के चलते उसकी मौत हो गई तथा पीड़ित महिला की भी जान पर बन जिस कारण महिला आज भी जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments