मैनपुरी की तहसील सदर में मंगलवार को एक अधिकारी द्वारा पत्रकार से की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। अधिकारी और पत्रकार के बीच जमकर गाली-गलौज हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूत्रों के अनुसार, मामला एक समाचार प्रकाशन से जुड़ा था, जिसके लिए पत्रकार ने अधिकारी से उनका पक्ष जानना चाहा। इसी दौरान बात बिगड़ गई और अधिकारी ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघते हुए पत्रकार से अभद्र भाषा में बात की। विवाद की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्काल हस्तक्षेप किया अधिकारियों के दखल के बाद संबंधित अधिकारी ने पत्रकार से माफी मांग ली। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी एक भाजपा नेता का करीबी रिश्तेदार है, जिससे उसकी कार्यशैली पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अधिकारियों की उदासीनता और राजनीतिक संरक्षण के चलते मैनपुरी में अफसरशाही बेलगाम होती जा रही है। पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और जिला प्रशासन से मांग की है कि अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बुधवार, 10 सितंबर 2025
मैनपुरी में बेलगाम अफसर ने पत्रकार से की अभद्रता, बाद में मांगनी पड़ी माफी
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments