कौशांबी जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी की एक वार्ता शुक्रवार को भरवारी स्थित कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें वोट चोर गद्दी छोड़ के अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कराई गई वार्ता के दौरान कौशांबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि आज बच्चा-बच्चा वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगा रहा है तथा यह नारा पूरे देश में छा गया है और जिस तरह से चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली बन करके लोकतंत्र की हत्या कर रहा है और वोट चोरी करवा रहा है वह बेहद ही निंदनीय है जिस तरह से नेता राहुल गांधी ने पूरे सबूत के साथ प्रेस वार्ता करके वोट चोरी की पोल खोली है तब से जनता जागरूक हो गई है तथा चुनाव आयोग के इस मनमानी का विरोध कर रही हैं । जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जा रहे हैं तथा डिलीट किया जा रहे हैं उसका कोई डेटा चुनाव आयोग कांग्रेस पार्टी को उपलब्ध नहीं करवा रहा है राहुल गांधी बार-बार मांग कर रहे हैं की महाराष्ट्र हरियाणा कर्नाटक सहित जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं उनका डाटा हमें उपलब्ध कराया जाए लेकिन चुनाव आयोग डाटा उपलब्ध नहीं कर रहा है वार्ता में कौशांबी कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा की वोट चोरी एक गंभीर मुद्दा है लेकिन चुनाव आयोग इसे सुनने को तैयार नहीं है कोई शिकायत चुनाव आयोग नहीं सुन रहा है लेकिन जनता जाग गई है और उसकी समझ में आ गया है कि रोजगार न देने के बाद भी इतनी महंगाई होने के बाद तथा भ्रष्टाचार चरम पर होने के बाद बीजेपी चुनाव कैसे जीत जाती है । वार्ता में कौशांबी कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद आरिज ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया तथा वोट चोर गद्दी छोड़ के हस्ताक्षर अभियान पर घर-घर जाकर हस्ताक्षर करने का संकल्प लिया । वार्ता में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष रजिया बेगम, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अब्बान नगर उपाध्यक्ष जमशेद अहमद मोहम्मद अफकार,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय जिला सचिव फौजिया,मोहम्मद शरिक,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय असद,अदनान,नगर महासचिव तबरेज अहमद बिल्लू आनन्द,नजमा बेगम,बबलू सैफी,काशिफ सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे!
शनिवार, 20 सितंबर 2025
कौशांबी : बच्चा बच्चा लगा रहा है वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा : गौरव पाण्डेय
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments