Breaking

मंगलवार, 2 सितंबर 2025

7 अक्टूबर को मोहम्मदी में गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन, राज्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

रचनाकारों के सम्मान से खिलेगी साहित्य की क्यारी, 7 अक्टूबर को मोहम्मदी में गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

लखीमपुर। खीरी जनपद के मोहम्मदी कस्बे में साहित्य साधकों के लिए एक भव्य और ऐतिहासिक अवसर आने वाला है। कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद, जो देश की प्रतिष्ठित संस्था मानी जाती है, आगामी 7 अक्तूबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है।

इस अद्वितीय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि की गरिमा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा बढ़ाएंगे। कई अन्य गणमान्य साहित्यप्रेमी और विद्वान भी मंच की शोभा बनेंगे। इस आयोजन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण होगा ‘केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025’ (महिला) और ‘गोमती साहित्य रत्न सम्मान 2025’ (पुरुष) का वितरण। यह सम्मान साहित्य जगत की उन विभूतियों को समर्पित है जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज और संस्कृति को नई दिशा दी है। पिछले तीन वर्षों में 50 से अधिक साहित्यकार इस अलंकरण से विभूषित हो चुके हैं, और इस बार भी चयनित प्रतिभाओं में नवोदित से लेकर वरिष्ठ तक सभी शामिल हैं। 

संस्था अध्यक्ष गोविंद गुप्त ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी देशभर से प्रतिभाओं का चयन हुआ है और विदेश से भी एक प्रतिनिधि के उपस्थित रहने की संभावना है। कार्यक्रम को और भी विशेष बनाती है यह स्मृति इस बार यह आयोजन कथाकुंज के संरक्षक प्रो. सुदीप कुमार को समर्पित होगा। सम्मानित होने वाली विभूतियों की सूची में शामिल हैं राधा गुप्ता ‘राधिका’, मीनू वर्मा, आरती झा, डॉ. सुरभि सिंह, डॉ. रीमा सिन्हा, रंजना डोगरा, संध्या त्रिपाठी, शिप्रा ज्ञानेंद्र सिंह, शालिनी ओझा, प्रीतम झा, के.पी. सिंह, नीरज वर्मा, विकास मिश्र, पंकज शर्मा, इति शिवहरे, आरती विज्ञा अर्पण, श्वेता सुरभि, मणि अग्रवाल, मंजू श्रीवास्तव और अन्य अनेक नाम, जिनकी लेखनी ने साहित्य को जीवंत किया है। यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति और सृजनशीलता का महान पर्व होगा, जहाँ शब्दों की शक्ति, विचारों की गहराई और भावनाओं की उज्ज्वलता एक ही छत के नीचे संगठित होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments