Breaking

मंगलवार, 9 सितंबर 2025

3 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा को पुनः उफनाता देख तटवर्ती गांवों में डर का माहौल, खतरे के निशान के पास पहुंचीं गंगा

3 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा को पुनः उफनाता देख तटवर्ती गांवों में डर का माहौल, खतरे के निशान के पास पहुंचीं गंगा

गाजीपुर गंगा नदी एक बार फिर से 3 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उफनाने लगी हैं। जिसके चलते तटवर्ती गांव के लोगों में एक बार फिर से डर का माहौल बनने लगा है। इस वर्ष जब से बाढ़ आई है, 4 बार गंगा का जलस्तर घटकर बढ़ गया है। 2 बार तो गंगा नदी खतरे का निशान भी पार कर चुकी है। गंगा जब भी रौद्र रूप धारण करने लगती हैं तो तटवर्ती क्षेत्रों में डर पनपने लगता है। इसके चलते सहयोगी नदियां भी रौद्र रूप धारण कर लेती हैं और गांवों को चारो तरफ से घेर लेती हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर लोगों को चिंता में डाल दिया है। सोमवार की सुबह गंगा के जलस्तर में बढ़ाव की स्थिति थी। वर्तमान में गंगा अपने निम्न जलस्तर 62.100 मीटर यानी चेतावनी बिंदु से ऊपर यानी 63.060 मीटर पर बहते हुए खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है। वर्तमान में गंगा नदी 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments