Breaking

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छत्तीसगढ़ के डीआईजी ने विघ्नहर्ता के खोले पट

देवकली गणेश चतुर्थी का पूर्व कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में बुधवार को बेहद धूमधाम से मनाया गया। जहां कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने सार्वजनिक पंडाल में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ उनके पट खोले। वहीं घरों में भी लोगों ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन अर्चन किया। इसी क्रम में देवकली में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गांव निवासी व छत्तीसगढ़ राज्य के डीआईजी डॉ. संतोष सिंह ने अपनी पत्नी के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के पट खोले। इस दौरान पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया था। आचार्य सुधाकर पांडेय ने मंत्रोच्चार कर वैदिक प्रक्रिया पूरी कराई। इस मौके पर वंदना सिंह, नरेन्द्र मौर्य, निशा मौर्या, रामनरेश मौर्य, उमाशंकर कुशवाहा, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ आकांक्षा सिंह, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, मुकेश मौर्य, कार्तिक सिंह, श्रेय सिंह, आयान, अर्थ सिंह आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments