हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन स्वागत समारोह पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा
प्रयागराज हाईकोर्ट के पास एक निजी होटल में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उस दौरान बार के पूर्व अध्यक्ष रहे अशोक सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी का भव्य तरीके से स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान पुष्प गुच्छ एवं माला पहनकर सभी आये हुए पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया साथ ही रामलाल की प्रतिमा भी कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यों को दिया गया। स्वागत समारोह के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के द्वारा यह एक नई पहल की शुरआत की गयी।चुनाव के दौरान एक दूसरे के प्रतिद्वंदियों के रूप में जीत हासिल करने के लिए बहुत सारी बुराइयां उत्पन्न होती है। लेकिन इस तरह से कार्यक्रम करने से अधिवक्ताओं का हौसला अफजाई भी होता है कि हम सब एक साथ हैं और मिलजुल कर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यों को करें जिससे अधिवक्ताओं के हित में काम हो सके। वहीं पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि स्वागत समारोह से अधिवक्ता एक साथ संगठित होता हैं और ऐसे कार्यक्रम आए दिन होने चाहिए जिससे अधिवक्ताओं में एक जुटता बनी रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments