राजस्थान अजमेर में पत्नी की हत्या के मामले में बीजेपी के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 10 अगस्त को हुई थी, जिसे लूटपाट की वारदात बताने की कोशिश की गई थी लेकिन पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर से पर्दा हटा दिया. पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता रोहित सैनी ने अपनी पत्नी संजू की हत्या अपनी प्रेमिका रितु सैनी के कहने पर की थी. शुरुआत में रोहित ने पुलिस को यह बताने की कोशिश की थी कि कुछ अज्ञात लुटेरे घर में घुस आए, जिन्होंने संजू की हत्या कर दी और कीमती जेवर लेकर फरार हो गए, लेकिन जब पुलिस ने गहन पूछताछ शुरू की तो रोहित के बयान बार-बार बदलने लगे. इसी विरोधाभास के बाद पुलिस का उस पर शक बढ़ गया. एडिशनल एसपी रूरल दीपक कुमार ने बताया कि जब आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. रोहित ने बताया कि उसकी प्रेमिका रितु के साथ लंबे समय से संबंध थे, और पत्नी संजू उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा थी. रितु ने ही उस पर दबाव बनाया कि संजू को रास्ते से हटा दो, इसी दबाव में आकर रोहित ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.हत्या को अंजाम देने के बाद रोहित ने पूरे घटनाक्रम को लूटपाट जैसा दिखाने की योजना बनाई ताकि पुलिस गुमराह हो जाए, लेकिन पुलिस की पैनी नज़र और तेजी से की गई जांच ने उसकी साज़िश का भंडाफोड़ कर दिया. इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी रोहित सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. अब जांच में जब उसकी प्रेमिका रितु की संलिप्तता सामने आई, तो पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था या नहीं.
रविवार, 17 अगस्त 2025
बीजेपी नेता ने प्रेमिका संग जिंदगी बिताने पत्नी को लगाया ठिकाना, हत्या का राज खुला
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments