हाथरस जिले में एक अजीबो-गरीब और हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती के छोले-भटूरे खाने की इच्छा ने सड़क पर महाभारत का रूप ले लिया। प्रेमिका के साथ छोले भटूरे खाने पहुंचे युवक को लड़की का भाई देख लिया, जिसके बाद गुस्से से आगबबूला होकर उसने होटल में ही प्रेमी को पकड़ लिया और फिर दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई। यह सारा घटनाक्रम न केवल होटल में मौजूद लोगों ने देखा, बल्कि किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। घटना हाथरस के हाथरस गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बांग्ला अस्पताल के पास की है। यहां पर एक युवती अपने प्रेमी के साथ एक ढाबे में छोले भटूरे खाने पहुंची थी। दोनों आराम से बैठकर छोले भटूरे का आनंद ले ही रहे थे कि उसी दौरान लड़की का भाई अपने दोस्तों के साथ वहीं पहुंच गया। बहन को किसी अजनबी लड़के के साथ देखकर उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने बहन और उसके प्रेमी को फटकारना शुरू कर दिया। इसके बाद बात इतनी बिगड़ी कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। छोले भटूरे की फरमाइश से शुरू हुआ घटनाक्रम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती को छोले भटूरे बेहद पसंद हैं। उसने अपने प्रेमी से कई बार छोले भटूरे खिलाने की फरमाइश की थी। युवती की यह इच्छा पूरी करने के लिए प्रेमी उसे हाथरस के बांग्ला अस्पताल के पास एक प्रसिद्ध छोले भटूरे के ढाबे पर लेकर पहुंचा था। दोनों ने ऑर्डर दिया और भोजन शुरू ही किया था कि उसी समय युवती का भाई भी अपने दोस्तों के साथ उसी होटल पर आ धमका। जब उसने बहन को प्रेमी के साथ देखा तो वह बुरी तरह बौखला गया। उसके चेहरे के भाव देखते ही बनते थे। बिना कोई देरी किए वह बहन पर चिल्लाने लगा और फिर प्रेमी युवक को भी अपशब्द कहने लगा। बहन-प्रेमी को देख भाई ने खोया आपा घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती का भाई बहन को गैर मर्द के साथ देखकर आपा खो बैठा। पहले गालियां दीं, फिर धमकाया और होटल में हंगामा करने लगा। यह देख प्रेमी युवक भी तैश में आ गया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रेमी युवक और युवती के भाई के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान उनके साथ मौजूद दोस्तों ने भी दखल दिया और मामला और बिगड़ गया। होटल में अफरा-तफरी मच गई और खाना खा रहे अन्य ग्राहक भी डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। सोशल मीडिया पर मचा बवाल घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और इलाके में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक और युवती के भाई के बीच जमकर मारपीट हो रही है, बीच-बचाव करने वाले लोगों की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गुरुवार, 7 अगस्त 2025
बहन ने छोले-भटूरे क्या खा लिए, भाई को संस्कारों का गैस्टिक अटैक आ गया
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments