देहरादून () :- देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग की ओर से सोमवार को "इंटर्नशिप्स, प्रोजेक्ट्स एंड करियर कोर्सेज" विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल ब्लॉक स्थित लैब नंबर 9 में सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
सेमिनार में विद्यार्थियों के लिए सक्रिय संस्था इंटरन डिज़ायर के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट सजल सक्सेना, फाउंडर एवं डायरेक्टर कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस सचिन मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट बिजनेस डेवलपमेंट आकश कौशिक और आशा ठाकुर, तथा चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर हर्ष कुमार ने छात्रों को करियर निर्माण से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।
स्पीकर्स ने छात्रों को बताया कि सही समय पर चुनी गई इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स न केवल करियर की मजबूत नींव रखते हैं, बल्कि कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अवसरों के नए दरवाजे खोलते हैं। इस दौरान उपस्थित छात्रों ने विभिन्न करियर कोर्सेज, इंडस्ट्री डिमांड और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के सेमिनार आयोजित करने की बात कही। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रबंधक स्पर्श सिन्हा ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments