Breaking

शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

"रेट्रो से मेट्रो" "प्रियस्मिता" में जलेंगे नारी सामर्थ्य के दीप, दिखेगा सृजनशीलता का संगम

लखीमपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नवदिशा अपने प्रथम इंटरसिटी मीट ‘प्रियस्मिता : रेट्रो टू मेट्रो’ का आयोजन 31 अगस्त को लखनऊ के रेगनेंट होटल, निराला नगर में करने जा रहा है। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों का अनोखा संगम बनकर उपस्थित होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. निरुपमा अशोक अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगी। आयोजन की कन्वेनर पीडीसी पूनम आगा तथा को-कन्वेनर कुमकुम गुप्ता होंगी, जबकि क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता के नेतृत्व में यह विशेष सेमिनार भव्य रूप लेगा।

 इंटरसिटी मीट में डिस्ट्रिक्ट 312 के सभी क्लब सक्रिय भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विविध प्रतियोगिताएँ और समाजोपयोगी प्रोजेक्ट्स आयोजित किए जाएँगे, जो न केवल मनोरंजन बल्कि जागरूकता और प्रेरणा का भी संदेश देंगे। इस शुभ अवसर पर क्लब के न्यूज़लेटर ‘प्रेरणादीप’ का विमोचन होगा तथा विभिन्न क्लबों से प्राप्त न्यूज़लेटर्स का भी लोकार्पण किया जाएगा। यह पल रचनात्मक अभिव्यक्ति और महिला शक्ति के सामूहिक उत्सव का प्रतीक बनेगा।

 बताते चलें ‘प्रियस्मिता : रेट्रो टू मेट्रो’ नारी सशक्तिकरण के उस उज्ज्वल पथ का उद्घोष है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चलकर समाज में नई चेतना का संचार करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments