प्रयागराज। पुष्पवर्षा के बीच भव्यता से दर्शन के लिए निकले श्रीकृष्ण-बलदाऊ। सलोरी दधिकांदो मेले में उल्लास छाया, सांस्कृतिक विविधता के रंग बिखरे। उमंग-उत्साह और आसमान में छाए काले मेघ के बीच चांदपुर सलोरी से शनिवार को शहर में ऐतिहासिक दधिकांदो मेले की शुरुआत हुई। दिन ढलते ही बहुरंगी रोशनी से नहाए मार्गों के दोनों छोर पर भीड़ जुटने लगी।बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मेले का लुत्फ उठाने के लिए लालायित रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी नीरज पांडेय, दधिकांदो मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश शुक्ल कंचन और कमेटी के पदाधिकारियों ने प्राचीन शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण व बलदाऊ का विधि-विधान से पूजन करके किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर एरावत हाथी के हौदे पर श्रीकृष्ण-बलदाऊ को आसीन कराया गया।श्रीकृष्ण-बलदाऊ के दर्शन के लिए निकलते ही जय ब्रह्मचारी… जय कृष्ण-मुरारी के जयकारे गूंज उठे। पुष्पवर्षा कर लोगों ने श्रद्धाभाव से जगह-जगह स्वागत किया। चौकी सलोरी के मुख्य मार्ग से शुक्ला मार्केट, ईश्वर शरण पुलिस चौकी, शुतुरखाना, पहलवान वीर बाबा, ईसाई बस्ती, बघाड़ा, सादियाबाद होते हुए शोभायात्रा शिव मंदिर पहुंची। लोगों ने अनरसा, सोहन पापड़ी, चाट, चाइनीज व्यंजनों के साथ लुत्फ उठाया। बच्चे देर रात तक झूलों का आनंद लेते रहे।
रविवार, 24 अगस्त 2025
प्रयागराज : चांदपुर सलोरी का ऐतिहासिक दधिकांदो मेला संपन्न हुआ
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments