Breaking

शुक्रवार, 8 अगस्त 2025

बेटे के लिए रिश्ता देखने गई थी.लड़की के भाई को ही दिल दे बैठी चार बच्चों की मां

बेटे के लिए रिश्ता देखने गई थी.लड़की के भाई को ही दिल दे बैठी चार बच्चों की मां, कह दी ऐसी बात कि,घरवालों के उड़ गए होश.

बिजनौर चार बच्चों की मां गई तो थी अपने बेटे की शादी के लिए लड़की देखने और रिश्ते की बात करने, लेकिन उसका दिल लड़की के बड़े भाई पर आ गया। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और आनन-फानन में ही दोनों ने निकाह करने तक का फैसला ले लिया। रिश्तों और घरवालों की बदनामी की परवाह किए बिना दोनों घर से भाग गए। महिला के पति ने पत्नी के लापता होने की तहरीर दी त महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
परिजनों के काफी समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने। देर रात दोनों ने शपथ पत्र दे दिया कि वह लिव इन में रहना चाहते हैं।
गांव भटपुरा निवासी 41 वर्षीय महिला 14 दिन पूर्व पड़ोस के गांव सादकपुर में अपने बेटे के निकाह के लिए लड़की देखने गई थी। इस रिश्ते की बात चल ही रही थी कि महिला की नजर लड़की के 19 वर्षीय बड़े भाई पर पड़ी। दोनों में बात हुई और प्यार हो गया।बेटे के रिश्ते की बात हुई जरूर लेकिन फाइनल होना बाकी था। कुछ दिन दोनों की फोन पर बातें हुईं और 24 जुलाई की सुबह महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।महिला के पति ने 25 जुलाई को उसके लापता होने की तहरीर थाने में दी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि बुधवार को महिला अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। पता चलने पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन वह निकाह करने की जिद पर अड़ गए।थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि दोनों पहले ही लिव इन में रहने का शपथ पत्र लेकर आए थे। देर रात शपथ पत्र की प्रति थाने में देकर साथ चले गए। इसके बाद स्वजन भी लौट गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक कर्नाटक में सैलून चलाता है। महिला का पति चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। युवक की बहन का रिश्ता तय नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments