Breaking

सोमवार, 25 अगस्त 2025

8 श्रद्धालुओं की मौत, कंटेनर ने ट्रैक्टर को लिया चपेट में

 बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. नेशनल हाईवे-34 पर घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से 60 लोग घायल हो गए. मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी श्रद्धालु यूपी के कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी स्थित जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए जा रहे थे. डीएम, एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य तेज किया. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments