13 अगस्त को पूरे बाजार में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में किया 200 तिरंगा झंडे का वितरण
जखनियां स्थानीय कस्बे में 13 अगस्त को हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ऐसे में हर घर तिरंगा लहराये व ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता हो, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर लोगों में 200 तिरंगे का वितरण किया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम संयोजक प्रमोद वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान व हम सभी की पहचान है। कहा कि आजादी से बड़ा कोई महापर्व हम सबके लिए नहीं हो सकता है। इसके लिए कितने वीर जवानों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। कहा कि आगामी 13 अगस्त को हम सभी को मिलकर हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएा। मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने बताया कि ये तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह 10 बजे सन साईन स्कूल से होकर जखनियां ब्लॉक गेट, उत्तर रेलवे क्रॉसिंग, शिव मंदिर, नहर रोड, टैक्सी स्टैंड, मेन मार्केट, सब्जी मंडी रोड होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित शहीद राम उग्रह पाण्डेय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त होगी। इस मौके पर उमाशंकर यादव, प्रशांत सिंह, संजीव त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, शैलेंद्र प्रजापति, विजय गुप्ता, रवि भारद्वाज, रामा चौहान, प्रकाश गुप्ता, सिक्की अंसारी, अब्दुल, यशवंत चौहान, मुकेश वर्मा, विजय मद्धेशिया, गोपाल गुप्ता, रामप्रताप चौहान, प्रकाश गुप्ता, अशोक यादव, राजेश राम आदि रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments