Breaking

सोमवार, 30 जून 2025

दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के नए जिलाध्यक्ष बने अमित उपाध्याय, अमरेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री

दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के नए जिलाध्यक्ष बने अमित उपाध्याय, अमरेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री

गाजीपुर दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के संरक्षक राजेश चौबे के आवास पर जिलाध्यक्ष व महामंत्री पद पर चुनाव कराया गया। जिसमें अमित उपाध्याय को जिलाध्यक्ष व अमरेंद्र प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। जिलाध्यक्ष पद पर करंडा के लीलापुर निवासी अमित उपाध्याय व प्रियतोष साहू ने नामांकन किया था। बाद में प्रियतोष ने अपनी दावेदारी वापस लेते हुए साथी पत्रकारों के साथ अमित को अपना समर्थन दिया। जिसके बाद अमित उपाध्याय को निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं अमरेंद्र सिंह को महामंत्री चुना गया। इसके पूर्व वीर बहादुर मौर्य जिलाध्यक्ष पद पर थे। कर्मठ व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में चर्चित अमित उपाध्याय ने सभी साथी पत्रकारों का आभार जताते हुए पद की गरिमा बनाए रखने के साथ ही जिम्मेदारियों पर खरे उतरने का भरोसा दिया और कहा कि वो पत्रकारों की आवाज को बुलंद करते हुए उनके हित में काम करेंगे। इसके बाद उपाध्यक्ष पद पर पुनीत त्रिपाठी व राघव शर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आरपी शर्मा व आशुतोष पांडे रहे। इसके बाद अध्यक्ष केएन शर्मा द्वारा सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सचिव रजत श्रीवास्तव, रामप्रवेश शर्मा, मंगल पांडे, विकास, डॉ अरविंद सिंह, विजय वीर विक्रम, रामअवध भारद्वाज, अनिल सिंह, हसन इकबाल, आलोक चौबे, रजनीकांत पांडे, रतन श्रीवास्तव आदि ने पदाधिकारियों को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments