Breaking

सोमवार, 30 जून 2025

सपा के लिए सैदपुर में दिखा सुखद संकेत, प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन के साथ कांग्रेस संग किया ऐसा खेला कि.........

सपा के लिए सैदपुर में दिखा सुखद संकेत, प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन के साथ कांग्रेस संग किया ऐसा खेला कि.........

सैदपुर बीते दिनों जिला संगठन व सैदपुर विधायक के पिता के साथ सपा के प्रदेश सचिव खेदन सिंह यादव के विवाद के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने नगर स्थित निजी मैरेज हाल पहुंचे। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम के दौरान जिला संगठन व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले में पार्टी की अंदरूनी कलह को समाप्त करने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व सभासद व कांग्रेस के राजकुमार वर्मा को सपा की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आपसी सामंजस्य के साथ सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। कहा कि पीडीए की मजबूती सत्ताधारी पार्टी भाजपा को अखर रही है। क्योंकि पीडीए की मजबूती से ही सपा की 2027 में वापसी होगी। उनके आगमन पर प्रदेश सचिव के साथ जिला संगठन एक मंच पर दिखा, जो सपा के लिए अच्छा व सुखद संकेत रहा। सभी ने एक साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता बूथवार पीडीए सम्मेलन कर लोगों को जागरूक करें। सामाजिक न्याय की स्थापना के साथ ही संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए हर कार्यकर्ता पीडीए समाज के बीच ‘संपर्क, संवाद और सहायता’ के जरिये और अधिक सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करे। कहा कि पार्टी का यह अभियान 2027 में होने वाले चुनाव तक अनवरत जारी रहेगा। जातीय जनगणना को सामाजिक न्याय का स्रोत बताते हुए कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, असुरक्षित महिलाएं और उपेक्षित युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट रहें। इसके पूर्व जिला सचिव कमलेश सोनकर के नेतृत्व में कैथी स्थित टोल प्लाजा पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक जैकिशुन साहू, प्रदेश सचिव खेदन सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव, वीरेंद्र यादव वीरू, विस अध्यक्ष कमलेश यादव, सुनील यादव, गोविन्द यादव, रामजी सोनकर, कमलेश यादव, सुरेंद्र जायसवाल आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments