Breaking

शनिवार, 7 जून 2025

बरात में शराब पीकर नशे में लौट रहे दोस्तों की बाइक पुलिया से टकराई, मौत के बाद पूरी रात नहर में पड़ी रही दोनों की लाशें

गाज़ीपुर करीमुद्दीनपुर बरेसर थानाक्षेत्र के कंधौरी कलां स्थित गांधीनगर-बाराचंवर मार्ग पर बीती देररात में नशे में धुत होकर बरात से घर लौट रहे बाइक सवार 2 युवक पुलिया से टकरा गए। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों नहर में गिर गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पूरी रात उनकी लाश नहर में पड़ी रही। सुबह पता चलने पर पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि बरात में दोनों ने शराब पी ली थी, नशे के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। इधर घटना की जानकारी के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। भांवरकोल क्षेत्र से एक बरात कासिमाबाद गई थी। उसमें शामिल होने के लिए टोडरपुर निवासी 27 वर्षीय मोनू भारती पुत्र अच्छेलाल राम अपने दोस्त मोनू भारती के साथ बाइक से ही गया था। वहां खाना आदि खाने के बाद उसने सभी से वापस लौटने के लिए कहा तो बाकी वहीं रूक लेकिन धनु उसके साथ वापस चल दिया। बताया जा रहा है कि वहां उन्होंने छककर शराब पी थी और नशे में ही बाइक चला रहे थे। दोस्तों द्वारा इस हाल में वापस जाने से मना करने पर भी वो नहीं माने, जिसका खामियाजा दोनों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। बहरहाल, वापस आने के दौरान रास्ते में अभी वो कंधौरा कलां पहुंचे थे कि तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। उनकी रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों की उछलकर नहर में गिर गए और उनकी मौत हो गई। रात में किसी को घटना का पता नहीं चल सका। सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो दोनों को देख सनसनी फैल गई। तत्काल करीमुद्दीनपुर पुलिस को सूचित किया गया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि बाद में शवों को बरेसर पुलिस को सौंप दिया गया, जिसके बाद उनके मोबाइलों के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments