गाज़ीपुर दिलदारनगर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर में बीते गुरूवार की रात आई बरात में डीजे पर पसंदीदा गाना बजाकर नाचने के विवाद में घरातियों ने दूल्हे व उसके पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बिना शादी व बना दुल्हन लिए बैरंग वापस लौट गई। इधर गंभीर रूप से घायल दूल्हे की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को अवैध असलहे संग गिरफ्तार कर लिया। गुरूवार की रात जगदीशपुर रेवतीपुर के त्रिलोकपुर से 26 वर्षीय राकेश राम अपनी बरात लेकर आया था। शादी के दौरान जयमाल की रस्म हो रही थी। उसी समय डीजे पर नाचने को लेकर बराती व घराती आपस में भिड़ गए। ये देखकर दूल्हे के पिता ब्रिगेडियर राम समझाने के लिए गए तो वहां घरातियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पिता को मार खाता देख दूल्हा राकेश जयमाल छोड़कर पिता को बचाने पहुंचा तो वहां मनबढ़ घरातियों ने लाठी डंडे सहित असलहे के बट से दूल्हे पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद शादी वाले समारोह में मातम फैल गया। इधर घटना के बाद दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद बिना शादी के बरात बैरंग वापस लौट गई। वहीं दूल्हे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक 2 भाईयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई बिहार में पुलिस में है। घटना के बाबत मृतक के पिता ब्रिगेडियर राम ने थाने में घरातियों में विशाल राम पुत्र लल्लन राम निवासी ताजपुर मांझा सहित विनोद राम, प्रदीप उर्फ कल्लू, मोनू राम, पप्पू, मिथिलेश राम बाघा, सकलू व विपिन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी विशाल को घटना में शामिल अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ अशोक मिश्र ने बताया कि शादी के दौरान मारपीट व असलहा लहराने का वीडियो बना था। बताया कि बाकी के आरोपियों की भी तलाश चल रही है।
सोमवार, 9 जून 2025
Home
/
जनपद
/
वरमाला रस्म छोड़ पिता की जान बचाने गए दूल्हे को घरातियों ने पीटकर ले ली जान असलहे संग 1 हत्यारा गिरफ्तार
वरमाला रस्म छोड़ पिता की जान बचाने गए दूल्हे को घरातियों ने पीटकर ले ली जान असलहे संग 1 हत्यारा गिरफ्तार

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments