Breaking

सोमवार, 9 जून 2025

होलीपुर में पुरानी रंजिश में ईंट पत्थर के हमले में पट्टीदार सहित 3 घायल

होलीपुर में पुरानी रंजिश में ईंट पत्थर के हमले में पट्टीदार सहित 3 घायल, डबल हवाई फायरिंग के बाद मचा हड़कंप

गाज़ीपुर सैदपुर थानाक्षेत्र के होलीपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने ईंट पत्थर से हमला करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल पुलिस की टीम पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। वहीं पत्थर मारने से दूसरे पक्ष से 3 लोगों को चोट आई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। गांव निवासी सत्यप्रकाश गिरी मुन्ना ने थाने में सौरभ उर्फ गोलू, भोलू, सोनू सहित 5 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि मैं सड़क स्थित कन्हैया की मिठाई की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय वहां गांव निवास गोलू, भोलू व सोनू अपने 5 साथियों के साथ वहां पहुंचे और मुझसे गाली गलौज करने लगे। ये देखकर मैं वहां से निकलकर अपने घर आ गया। जिसके बाद वो सभी मेरे घर पर आ गए और यहां भी गालियां देने लगे। बताया कि वो इतने पर ही नहीं रूके बल्कि हम पर ईंट पत्थर चलाने लगे और उसी समय गोलू अपने पिता रामविलास का लाइसेंसी असलहा लेकर आया और हवा में 2 बार फायरिंग की। बताया कि किसी तरह हमने लेटकर अपनी जान बचाई। लेकिन ईंट पत्थर चलाने के कारण मेरा भतीजा 33 वर्षीय कमलेश गिरी पिंटू सहित तूफानी सिंह व मेरा लेबर घायल हो गए। इधर हवाई फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। इस मामले में सत्यप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की सुबह 8 बजे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बताया कि हवाई फायरिंग की सूचना है, किसी को गोली लगी नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments