Breaking

बुधवार, 7 मई 2025

पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है, संविधान रैली में कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार

प्रतापगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई संविधान बचाओ रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राज्य स्तरीय नेता। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज खतरे में है आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के आजादी की लड़ाई लड़ी देश को विकसित किया किंतु केंद्र की मोदी सरकार अपनी उपलब्धियां बताने की जगह कांग्रेस को समाप्त करने की बात करती है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के विचारधारा है जिसको कभी खत्म नहीं किया जा सकता। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर की पदयात्रा करके देश को शोषित वंचित पिछड़े दलित मजदूर महिलाओं अल्पसंख्यकों से मिलकर उनकी समस्याओं को चिन्हित कर सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ रहे हैं, आज पूरा देश एक स्वर में राहुल गांधी के साथ खड़ा है। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया कार्यक्रम के आरंभ में कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने आए हुए अतिथियों का माला पहनकर भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उसके उपरांत संविधान बचाओ मार्च का आयोजन किया गया जिसमें अंबेडकर चौराहे से राजा पार्ट टंकी पीडब्ल्यूडी ऑफिस जिला अधिकारी का कार्यालय से अंबेडकर चौराहे पर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments