मंगलवार, 20 मई 2025

मर्डर केस की मोस्ट वांटेड महिलाएं गिरफ्तार, 15-15 हजार की इनामी थीं, सहीदा और तरन्नुम

आजमगढ़ हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रही दो महिला आरोपितों को गंभीरपुर थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं में सहीदा बानो और तरन्नुम शामिल हैं, जो मुहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर की निवासी हैं। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों महिला आरोपित मंगरावां गांव के पास विषहम मोड़ पर किसी का इंतजार कर रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कि वर्ष 2022 में एक आपसी विवाद के चलते यह मामला सामने आया था। पीड़ित अकील अहमद की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, बच्चों के क्रिकेट खेल के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि खुर्शीद नामक युवक पर लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया गया। हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस मामले में नेयाज अहमद, अब्दुल्ला, मुजम्मील, नासिर, राफे, अजमल, सहीदा बानो और तरन्नुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मुनादी भी कराई गई थी, लेकिन दोनों महिलाएं लंबे समय से फरार चल रही थीं।एसपी द्वारा दोनों महिला आरोपितों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किए जाने के बाद पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments