Breaking

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

Lmp. वृद्धाश्रम पहुंचकर यूपी पेंशनर्स कल्याण संस्था ने बिखेरी मुस्कान

🔘 सैकड़ों बुजुर्गों को ससम्मान प्रदत्त किया गया सर्दी सुरक्षा कवच

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था जनपद शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा वृद्ध आश्रम में पहुंच कर श्रद्धेय कौशल किशोर अवस्थी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 तदोपरांत 120 बुजुर्ग पुरुष तथा महिलाओं को ऊनी चादर प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें  मिष्ठान, फल, बिस्किट तथा नमकीन खिला कर उनके साथ खुशियां साझा की गई। तथा घर परिवार से अलग रहने वाले  बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। इन लोगों को अच्छा साहित्य उपलब्ध कराया गया।

 इसके साथ ही दिन रात इन बुजुर्गों की सेवा में लगे हुए पूरे  स्टाफ को भी ऊनी चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉक्टर ओ. पी. श्रीवास्तव, महामंत्री नरेश चंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष महताब अली, उपाध्यक्ष  अरविंद कुमार वर्मा,  संत कुमार वर्मा, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, रघुनंदन झा, सोबरन लाल गिरी, विश्राम लाल वर्मा, राम गोपाल, राम बैरिस्टर रामटहल वर्मा, डी. लाल,अवधेश प्रताप सिंह, मुक्ता प्रसाद शर्मा, साबिर अली, ज्ञान पांडे तथा संस्था के अन्य सम्मानित सदस्य  उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम के प्रबंधक तथा  पूरे स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ। अध्यक्ष द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments