Breaking

रविवार, 5 जनवरी 2025

शाहजहांपुर : भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन समारोह

पार्टी का सच्चा सिपाही हूं : राजेश राजपूत 

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहूंगा: अर्पित गुप्ता 

पार्टी के लिए तन मन धन से समर्पित हूं: मदनपाल 

भाजपा नगर उपाध्यक्ष बृजेन्द्र प्रजापति के आवास पर हुआ अभिनंदन समारोह 

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत 

पुवायां,शाहजहांपुर।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का नगर उपाध्यक्ष बृजेन्द्र प्रजापति के निवास पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
पुनः नगर अध्यक्ष बनने वाले अर्पित गुप्ता एडवोकेट और पहली बार ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बने राजेश राजपूत ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी की मंशानुरूप सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हम एक- एक कार्यकर्ता के सम्मान का ध्यान रखेंगे। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं उनके हितों का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कवि डॉ. प्रदीप वैरागी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंद्व को व्यक्तिगत जीवन से नहीं जोड़ना चाहिए। सभी को मिलजुलकर पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित के लिए समर्पित होना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप, राष्ट्रवादी कवि डॉ प्रदीप वैरागी,नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत ,जिला प्रतिनिधि और नगर महामंत्री मदनपाल ,जिला प्रतिनिधि और मंडल महामंत्री सर्वेश शुक्ला , बृजेन्द्र प्रजापति,नगर उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, सचिन वर्मा,मनजीत गुप्ता, अनिक गुप्ता ,मिथुन मिश्रा ,प्रदीप कटियार, अरुण त्रिपाठी, रामकिशोर त्रिपाठी ,दिनेश चन्द्र, गौरव भारद्वाज एवं सभी बूथ अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments