मुंबई शिक्षा, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय एनजीओ सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जरूरतमंद परिवार की मदद कर समाज में सेवा भाव की मिसाल पेश की। संस्था ने 15 वर्षीय ममता प्रजापति, जो कि टीबी के इलाज के लिए संघर्ष कर रही हैं, को ₹25,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। ममता के पिता श्यामजी प्रजापति, जो गोरेगांव वडाला में रहते हैं, ने आर्थिक तंगी के चलते विभिन्न संस्थानों से मदद की अपील की थी! ट्रस्ट के संस्थापक अजय प्रजापति, जो कल्याण, मुंबई के निवासी हैं, ने सचिव विनोद कुमार प्रजापति के साथ मिलकर वडाला स्थित ममता के किराए के घर पर यह सहायता राशि चेक के माध्यम से सौंपी। इस दौरान उन्होंने ममता की स्थिति का जायजा भी लिया। सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट हर महीने किसी न किसी जरूरतमंद की सहायता करता है। इस नेक पहल में कोषाध्यक्ष इंद्रजीत प्रजापति, स्थायी सदस्य पियूष प्रजापति (नोएडा), रविंद्रनाथ प्रजापति, अशोक शोगी, राजेश प्रजापति, बीएल प्रजापति, प्रशांत प्रजापति, दिनेश प्रजापति समेत सैकड़ों सदस्यों का आर्थिक योगदान शामिल है। संस्था को किसी प्रकार का सरकारी अनुदान नहीं मिलता है। इसके बावजूद सभी सदस्य अपने स्तर पर सहयोग देकर समाज सेवा को एक नई दिशा दे रहे हैं। पूरे देश से लोग अब इस ट्रस्ट से जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थापक अजय प्रजापति का मानना है कि सेवा भाव को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी हर इंसान की है। ट्रस्ट द्वारा ममता के इलाज में की गई मदद इस बात का प्रमाण है कि समाज में सामूहिक प्रयासों से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।
बुधवार, 15 जनवरी 2025
Home
/
प्रदेश
/
मुंबई में सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट का सराहनीय कदम, चिकित्सा मे आर्थिक सहयोग देकर दिखाई मानवता
मुंबई में सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट का सराहनीय कदम, चिकित्सा मे आर्थिक सहयोग देकर दिखाई मानवता

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments