Breaking

मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

Lko. राज्य स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता में मनप्रियम को सांत्वना पुरस्कार

● राजधानी में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के स्थापना दिवस पर होगा सम्मान

बाँकेगंज। प्रदेश के युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता में ग्राम स्टेशनपुरवा के मनप्रियम को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है। मनप्रियम को यह पुरस्कार हिन्दी संस्थान में 30 दिसम्बर को आयोजित होने वाले 48वें स्थापना दिवस समारोह में दिया जाएगा।

         उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने 18 से 30 वर्ष वयवर्ग के लिए कहानी, कविता एवं निबन्ध प्रतियोगिता-2024 में निबन्ध का विषय 'पर्यावरण और हमारा दायित्त्व' निर्धारित किया था। निबन्ध विधा में मनप्रियम का आलेख चतुर्थ स्थान प्राप्त कर सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। पुरस्कार हेतु चयन की सूचना हिन्दी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे द्वारा भेजे गए पत्र से मिली। पुरस्कार के रूप में प्रशस्तिपत्र और दो हजार रुपये की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में बी.एससी. के विद्यार्थी मनप्रियम स्टेशन पुरवा के स्व. प्रताप सिंह राठौर के पौत्र हैं। प्रदेश की प्रतिष्ठित लेखन प्रतियोगिता में जनपद के एकमात्र पुरस्कार विजेता मनप्रियम की उपलब्धि पर स्थानीय प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments