मुरादाबाद जिले मे सादे कपड़ों में जा रही महिला सिपाही को एक युवक ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उससे छेड़खानी शुरू कर दी। उसके बाद आरोपी ने महिला सिपाही के बाल पकड़कर खींचे और उसका मुंह नाली में डाल दिया। पीड़िता आरोपियों से हिम्मत करके संघर्ष करती रही। इस बीच किसी ने भीड़ से उसके पुलिस में होने की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता सिपाही की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने तीन नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। बागपत निवासी एक युवती यूपी पुलिस में सिपाही है। उसकी ड्यूटी वर्तमान में पुलिस लाइन में चल रही है। वह चक्कर की मिलक पुराना आरटीओ ऑफिस के पास किराये पर रहती है।महिला सिपाही ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बे वह अपने कमरे से मकान मालिक के घर जा रही थी। उस समय उसने सादे कपड़े पहन रखे थे। पीड़िता के अनुसार वह चक्कर की मिलक तिराहे पर समोसे की दुकान के पास पहुंची तभी पुराना आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाला इरफान व समोसे वाली गली निवासी सालिम तीन-चार अन्य युवकों के साथ आए और अपनी बाइक उसके सामने लगा दी।छेड़छाड़ करते हुए आरोपियों ने महिला सिपाही से अपनी बाइक स्टार्ट करने को कहा। पीड़िता ने मना किया तो आरोपियों में से एक ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर महिला सिपाही उसे उसे धक्का देकर पीछे कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने महिला सिपाही के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने महिला सिपाही का बाल पकड़ उसे घसीटते हुए नाली के पास ले गए और गालियां देते हुए आरोपियों ने पीड़िता का मुंह नाली में डाल दिया। पीड़िता के अनुसार जब उससे मारपीट की जा रही थी तो लोग एक आरोपी का नाम नईम के रूप में ले रहे थे। बाद में उसकी बहन ने भी मारपीट की। आरोपियों ने पीड़िता के पेट पर लात मारी, जिससे उसकी हालत और खराब हो गई। इस दौरान उसके साथ आरोपियों ने अश्लीलता भी की। इसी बीच भीड़ में से किसी ने कहा कि यह पुलिस में सिपाही है, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर आरोपी इरफान, सालिम, नईम, नईम की बहन और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मिलक पुराना आरटीओ रोड पर जिस जगह आरोपियों ने महिला सिपाही से मारपीट की है। वहां लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपियों ने महिला सिपाही के साथ मारपीट की और उसे नाली में भी गिरा दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया, महिला सिपाही ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बताया कि वह प्राइवेट आवास से मकान मालिक के यहां जा रही थी उस समय कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़, मारपीट और अभद्रता की। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किये जाएंगे।
सोमवार, 2 दिसंबर 2024
मुरादाबाद : महिला सिपाही के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments