Breaking

मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

अनुरागिनी सिंह बनी निर्विरोध जिलाध्यक्ष प्रयागराज


प्रयागराज उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ प्रयागराज में सिविल लाइंस के साधना सदन में बेसिक शिक्षा विभाग के मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का निर्वाचन हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुरागिनी सिंह महामंत्री श्रीमती संगीता सिंह  एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका जायसवाल निर्विरोध चुने गएl  निर्वाचन प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य जी एवं संयोजक रीतू सिंह  सह संयोजक अलका और डॉक्टर गीता सचान साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती मिनी ओहरी मंडल अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा बाजपेई जी उपस्थित रहीं। निर्वाचन के समय सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी एवं सभी ब्लॉकों के सदस्य उपस्थित रहे जिनके मत से ही निर्विरोध प्रक्रिया संपन्न हुई। यह प्रक्रिया में ब्लॉक अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करवाते हुए सभी ब्लॉक से एक एक करके निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करवायी जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से अनुरागिनी सिंह संगीता सिंह और अल्का जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित किया जिसमें नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने सदैव शिक्षक हित में कार्य करते रहने की बात कही।समस्या का समाधान सभी ब्लॉक ध्यानपूर्वक किया जाएगा। शिक्षिकाओं की समस्याओं का निदान शीघ्र हो इस पर विशेष ध्यान देंगे। अपने वक्तव्य में कहा कि यह महिलाओं का एकमात्र संगठन है जो सदैव शिक्षक हित में कार्य करता रहा और आगे भी करता रहेगा। सभी के स्नेह प्रेम और सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया 
सभी ने कर्तल ध्वनि से माला पहनाकरके नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दींटीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती कविता त्रिपाठी उपाध्यक्ष पूनम यादव रचना भटनागर सुनीता सिंह बरखा बाजपेयी ज्योति सिंह संयुक्त मंत्री मोनिका द्विवेदी जिला मंत्री रितू सिंह इन्दु सिंह नेता उपाध्याय पुष्पलता सिंह डॉ प्रमिला सिंह जिला संगठन मंत्री कंचन यादव मृदुला त्रिपाठी मायागिरी प्रितपाल कौर त्रिपाठी नीतू देवी मीडिया प्रभारी संध्या जायसवाल निधिसिंह डॉ सुचिता पाण्डेय अल्का शर्मा अल्का, जिला कोषाध्यक्ष अल्का जायसवाल ललिता तिवारी आशा शर्मा आदि पर सर्व सम्मति से चुनाव सम्पन्न  हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments