बिहार की राजधानी पटना में प्यार के लिए पति को छोड़ने वाली एक महिला अधिकारी को धोखा मिल गया। लवर जो छह साल तक महिला अधिकारी के साथ लिव-इन में रहा, उसने बीते दिनों किसी और लड़की से शादी कर ली और उन्हें छोड़ दिया। अब दो बच्चों की मां रही महिला अधिकारी पुलिस के पास कार्रवाई की मांग करने पहुंची हैं।पीड़ित महिला पटना के ही कोर्ट में अधिकारी के पद पर तैनात है। उन्होंने महिला थाना में सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का केस दर्ज कराया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार आरोपी सिपाही पटना में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात है। हालांकि, वो मूलरूप से जमुई जिले का रहने वाला है। पटना में ही उसकी मुलाकात महिला अधिकारी से हुई थी। इस दौरान दोनों में बातचीत हुई और धीरे-धीरे वे करीब आ गए। सिपाही पर अपना दिल हार बैठी महिला पति से अलग हो गई और करीब छह साल उसके साथ रही। दोनों साथ-जीने मरने की कसमें खाते थे। महिला अधिकारी की मानें तो सिपाही ने वादा किया था कि वो उनसे शादी करेगा। हालांकि, अब महिला अफसर का आरोप है कि छह साल लिव-इन में रहने के बाद सिपाही ने उन्हें धोखा दे दिया। उसने फतुहा कोर्ट में किसी अन्य लड़की से शादी कर ली।इस बात का जब उन्हें पता तला तो उन्हें भारी धक्का लगा। वो न्याय की मांग करते हुए पुलिस के पास पहुंचीं। महिला अधिकारी द्वारा मिली शिकायत के बात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में कहा कि महिला अधिकारी ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया है। सूबतों और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार, 28 दिसंबर 2024
Home
/
प्रदेश
/
बिहार : सिपाही पर आया शादी शुदा महिला अधिकारी का दिल पति छोड़ा और 6 साल बाद सिपाही फरार
बिहार : सिपाही पर आया शादी शुदा महिला अधिकारी का दिल पति छोड़ा और 6 साल बाद सिपाही फरार
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments