वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पशु-पक्षी प्रेम जगजाहिर है। मुख्यमंत्री का यह रूप सोमवार को काशी में भी दिखा। एक दिवसीय दौरे में शहर में आए मुख्यमंत्री गंगा पार सतुआ बाबा आश्रम में आयोजित शिव महापुराण कथा में भाग लेने के लिए गंगा नदी के रास्ते क्रूज पर सवार होकर कथा स्थल पर जा रहे थे। क्रूज जैसे ही गंगा के मध्य धारा में पहुंची तो मेहमान साइबेरियन पक्षियों का कलरव देख मुख्यमंत्री अपने को रोक नहीं पाए और पक्षियों को दाना चुगाने लगे। यह देख बड़ी संख्या में पक्षी क्रूज पर मंडराने लगे। मुख्यमंत्री ने पूरे उत्साह के साथ उन्हें दाना खिलाया।मुख्यमंत्री के इस रूप की सोशल मीडिया में जमकर सराहना होती रही। हर साल साइबेरियन पक्षी सर्द मौसम में यहां गंगा नदी में अटखेलियां करने आते हैं जो पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र होता है। ये साइबेरियन पक्षी दिन में दो बार ही भोजन करते हैं। सुबह का साढ़े आठ बजे तक व उसके बाद शाम पांच से छह बजे के बीच। जानकार बताते है कि गंगा के पानी के अंदर मिलने वाले जलीय पौधे इनका भोजन हैं। ये पक्षी शाकाहारी हैं। साइबेरिया में इन दिनों तापमान माइनस में है। ऐसे में इन पक्षियों के समक्ष भोजन का संकट हो जाता है। भारत में सर्दियों में भी इनके लिए पर्याप्त भोजन मिल जाता है। स्थानीय नागरिक और पर्यटक भी इन्हें दाना चुगाते हैं।बताते चले मुख्यमंत्री जब भी गोरखपुर दौरे पर होते है तो गाय और बछड़े को हरी घास,गुड़ और केला खिलाने है। वहीं, श्वानों, बत्तखों को भी दुलारने के साथ उन्हें खिलाते रहते है। अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर के गोशाला में जाकर गायों की सेवा करते रहते है।
बुधवार, 27 नवंबर 2024
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहमान साइबेरियन पक्षियों को दाना चुगाया.

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments