Breaking

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

Lmp. धूमधाम से संपन्न हुआ जनजागरण का द्वितीय स्थापना दिवस


● विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित कर किया गया ऊर्जित

लखीमपुर। सत्य एवं तथ्य के साथ सूचना एवं जनजागरण के उद्देश्य से डिजिटल मंच पर सक्रिय डिजिटल समाचार सेवा दैनिक जनजागरण न्यूज का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह स्थानीय पालिका परिषद सभागार में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह ने किया।

 कार्यक्रम में देवी सरस्वती, भगवान चित्रगुप्त एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के न्यूज फ़ॉर ऑल के संस्थापक अमित वर्मा ने दैनिक जनजागरण न्यूज के सफलतम दो वर्ष की उपलब्धियों के ब्यौरे के साथ जनजागरण संस्थापक अनिल कुमार श्रीवास्तव के संघर्षमयी पत्रकारिता सफल पर प्रकाश डाला। नगर के प्रबुद्ध वर्ग ने जनजागरण परिवार के बढ़ते कदमो का उत्साहवर्धन करते हुए अपने अपने विचार रखे। 

इस अवसर पर जनार्दन सिंह, राजीव रत्न खरे, डॉ0 राजवीर सिंह, डॉ0 प्रदीप गुप्ता, डॉ0 ओ0 पी0 श्रीवास्तव, डॉ0 मंजुला बरतरिया, राममोहन गुप्त, अनीता निगम, आरती श्रीवास्तव, ऋतुराज वाजपेयी, नवीन अवस्थी, पूर्णिमा मिश्रा, पूर्णिमा इंद्र, शिशिर अवस्थी, बृजेश मिश्रा, रुपाली शुक्ला, सौरभ सिन्हा सहित दर्जनों लोग विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। विशेष कारणों से पालिकाध्यक्षा डॉ0 इरा श्रीवास्तव के न आ पाने के बावजूद उनकी आभासी ( मोबाइल से) उपस्थिति रही।
इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल सम्मान कर्मवीर की घोषणा कर उन्हें डिजिटली सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ की राशि श्रीवास्तव, बिहार की नीतू रानी, राजेश कुमार दुबे, मध्यप्रदेश के राम शर्मा 'परिंदा', 

यूपी हरदोई के गौरव जनकल्याण संस्थान के राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव, पश्चिम बंगाल के कवि डॉ0 गिरिधर रॉय, कवि,

 स्तम्भकार अमित अम्बष्ट 'आमिली', झारखंड की बबली मीरा एवं प्रयागराज यूपी के पत्रकार एल0 एन0 सिंह को विशेष सम्मान से विभूषित किया गया।

 वरिष्ठ जन दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस आयोजन में सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिक सम्मान से हुई जिसमें शिव चंद्र सिंह, अभय अग्निहोत्री, प्रीतम सिंह बग्गा, रंजीत सिंह छाबड़ा आदि वरिष्ठ जन को सम्मानित किया गया। डॉ0 जनार्दन सिंह, सेवक सिंह अजमानी, डॉ0 रवि टण्डन, डॉ0 संदीप वर्मा, डॉ0 आलोक सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से विभूषित किया गया वहीं पीयूष त्रिपाठी, पत्रकार सर्वेश शुक्ला, शिक्षक आशीष प्रताप श्रीवास्तव, चंडीगढ़ के पत्रकार अमित वर्मा, अमित श्रीवास्तव जुग्गी, प्रांजल श्रीवास्तव, स्पर्श सिन्हा आदि को विशिष्ट सम्मान से सुशोभित किया गया।

● द्वितीय स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद की विशेष पट्टिका से विभूषित हुआ जनजागरण

● परिषद नैमिष प्रांत महासचिव डॉ0 पी0 के0 गुप्ता की अगुवाई में विभिन्न शाखाओं ने किया सम्मानित

लखीमपुर। सत्य की तथ्यात्मक विवेचना के साथ सूचना एवं प्रसारण के क्षेत्र में जनजागरण के उद्देश्य से सक्रिय डिजिटल समाचार सेवा दैनिक जनजागरण न्यूज के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद नैमिष प्रान्त ने समाचार सेवा के संस्थापक अनिल कुमार श्रीवास्तव को परिषद का विशेष  पहनाकर सम्मानित किया। 
परिषद नैमिष प्रांत के महासचिव डॉ0 पी0 के0 गुप्ता ने न्यूज चैनल द्वारा समिति संसाधनों एवं विषम परिस्थितियों में दी जा रही सेवाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि प्रान्त की सभी शाखाएं समाचार सेवा के सकारात्मक कार्यो में सदैव साथ है चाहे वो जनजागरण का हो अथवा समाज को अपडेट रखने का। इससे पहले परिषद के क्षेत्रीय सचिव ( पर्यावरण) डॉ0 राजवीर सिंह ने कहा कि जनजागरण हमेशा जनजागरण के कार्यों में रहने के साथ साथ सामाजिक उत्थान में लगे सेवियों और संस्थाओं को उत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। श्री सिंह ने पर्यावरण प्रकल्प की तरफ से शुभकामनाएं भी दी। इस विशेष सम्मान में संस्कृति शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह, सचिव रुपाली शुक्ला एडवोकेट, विवेकानंद शाखाध्यक्षा अनीता निगम, रंजीत सिंह छाबड़ा आदि शाखा पदाधिकारी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments