बुधवार, 16 अक्टूबर 2024

Lmp. शरद पूर्णिमा के अवसर पर IKMG संस्था में खिला संस्कृति का चांद, वातावरण हुआ कृष्णमयी

● संस्कृति संजोती खत्री समाज की मातृ शक्तियां पहुंची गीता मन्दिर लखीमपुर, मनाई शरद पूर्णिमा

लखीमपुर। सामाजिक विकास में विशेष योगदान दे रही आई के एम जी की लखीमपुर शाखा द्वारा आज यहां गीता मन्दिर में शरद पूर्णिमा के सुअवसर पर कृष्ण लीला एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष अंजुल जलोटा एवं द्वय पूर्वाध्यक्षों सपना कक्कड़ एवं राखी चोपड़ा द्वारा बेहद खूबसूरत अंदाज़ में किया गया।

संस्था शाखा संरक्षक सविता चोपड़ा एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्जवलन के उपरांत भगवान श्री कृष्ण की स्तुति, अर्चना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति संजोती खत्री समाज की महिलाओं ने नौका विहार एवं रासलीलाएं कर माहौल को श्रीकृष्णमयी बना दिया। सुर संगीत के ताने बाने से सुसज्जित इस कार्यक्रम में कृष्ण भक्ति से सराबोर खत्री समाज की महिलाओं के हांथ में डांडिया एवं थिरकते कदमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आस्थावान खत्री महिलाओं की समूह प्रस्तुतियों पर समूचा कार्यक्रम स्थल करतल ध्वनि से गुंजायमान हो गया। प्रभु श्री राम के चरणों मे पुष्प अर्चन करते हुए रश्मि महेंद्र, कविता शेखर, अंजुल जलोटा, श्वेता धवन, संगीता पुरी, संगीता महेंद्र आदि ने जाति गान कर नगर वासियों के लिए मंगलकामनाएं की। कार्यक्रम का समापन शरद पूर्णिमा की मीठी खीर प्रसाद एवं महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट कर किया गया। इस अवसर पर आरती चोपड़ा, तनु महेन्द्र, ज्योति शेखर, रुचि खन्ना, प्रियंका खन्ना, मीता टण्डन आदि मातृ शक्तियां सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments