Breaking

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024

अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के राष्ट्रीय मार्गदर्शक का बरेली में हुआ स्वागत एवं अभिनंदन

दैनिक जनजागरण न्यूज। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के राष्ट्रीय मार्ग दर्शक, राष्ट्रीय अध्यक्ष निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन, सह संपादक दस्तक चाणक्य, एवम् कार्य संघ अंतरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय सचिव जय प्रकाश श्रीवास्तव के बरेली आगमन पर आज दिनाँक 14-10-24 को  उनके स्वागत / सम्मान तथा मार्ग दर्शन हेतु मण्डल अध्यक्ष बरेली मण्डल अरुण कुमार भटनागर के निवास लाल फाटक डिफेंस कॉलोनी , बरेली में एक सभा का आयोजन किया गया l इस सभा में वेदप्रकाश सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, डॉo एसo पीo सक्सेना, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार, अरुण कुमार भटनागर मण्डल अध्यक्ष, बरेली मण्डल, दिनेश कुमार सक्सेना, जिला अध्यक्ष बरेली तथा जिला सचिव बरेली, आदि उपस्थित रहेl
भगवान् श्री चित्रगुप्त को स्मरण करने के पश्चात अतिथि महोदय का उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा स्वागत स्वरूप पुष्पमाल्यार्पण किया गया l

 इस अवसर पर श्री अरुणकुमार भटनागर मण्डल अध्यक्ष बरेली मण्डल के द्वारा महासभा हित में निरंतर एकता, सहयोग तथा बरेली मण्डल के अतिरिक्त अन्य मंडलों में महासभा के विस्तार, कायस्थ जन सम्पर्क अभियान के रूप में  उद्देश्यों को समाज के लोगों को जागृत करने की लगन, निष्ठा , समर्पण को देखते हुए, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वेदप्रकाश सक्सेना के द्वारा  महासचिव, उत्तर प्रदेश, पद पर पदोन्नत के साथ अतिरिक्त रूप से जिला बरेली का प्रभारी की घोषणा करते हुए मण्डल अध्यक्ष बरेली मण्डल का पद रिक्त  की घोषणा की गई l राष्ट्रीय मार्गदर्शक श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव   के द्वारा श्री अरुणकुमार भटनागर को ""महासचिव उत्तर प्रदेश"" बनाये जाने का प्रोन्नति पत्र भेंट किया गयाl

राष्ट्रीय मार्ग दर्शक के द्वारा महासभा के उद्देश्यों, नीतियों, तथा उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा कर मार्ग दर्शन किया गया।

 सभा के अन्त पहर में प्रदेश/मण्डल की ओर से वेदप्रकाश सक्सेना प्रदेशअध्यक्ष उत्तर प्रदेश, के द्वारा राष्ट्रीय मार्गदर्शक को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया l  उक्त जानकारी वेदप्रकाश सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ने एक विज्ञप्ति में दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments