गौरक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवन्त मैथिल ने विधायक अरविंद सिंह से की मुलाकात
गोवंश की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे : विधायक अरविन्द सिंह
शाहजहांपुर।
गोवंश की समस्या को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. यशवंत कुमार मैथिल ने ददरौल विधायक अरविंद सिंह से भेंटकर विस्तृत परिचर्चा की बिगत दिनों राष्ट्रीय महामंत्री ने अपनी फेसबुक पर गोवंश के समाधान हेतु पोस्ट डाली थी जिस पर विधायक अरविन्द सिंह ने कमेंट कर सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया था।
असल में विधायक अरविंद सिंह भी गोवंश कि समस्या को लेकर लगातार चिंतित रहते हैं वह ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो लगातार गोवंश की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराते रहते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवन्त मैथिल ने विधायक अरविन्द सिंह से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी गोवंश है वह दूध कम और लात ज्यादा मारता है।
जिस कारण किसानों ने अपने खूंटे से छोड़ रखा है इस गोवंश को दुधारू बनाने के लिए साहीवाल या गिरि में कन्वर्ट करना पड़ेगा।
जिसके लिए अच्छी नस्ल के नन्दी लाकर गौशाला में शिफ्ट किए जाएंगे।
इसी के साथ गोबर का उपयोग करके ग्राम पंचायत स्तर पर उद्योग केंद्र के रूप में वायकोल लड्डू, लकड़ी आदि बनाई जा सकती है।
जिसका उपयोग ईट भट्टा, मिठाई बनाने वाली भट्ठी आदि में प्रयोग किया जा सकता है।
जिससे प्रदूषण कम होगा साथ ही और लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
गोवंश के गोबर के लालच में आकर किसान अपने खूंटों पर बांध लेगा और समस्या का आसानी से समाधान हो जाएगा। विधायक अरविन्द सिंह ने उन्हें हर संभव मदद कख आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गोवंश की समस्या का समाधान करने के लिए वचनबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि जब किसान गाय को पालन शुरू कर देगा तभी गाय की समस्या का समाधान होगा गौशाला गाय की समस्या का समाधान नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments