Breaking

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

क्या आप भी खाते हैं बासी दाल? डॉक्टर से जानें बची हुई दाल खाने के नुकसान

क्या आप भी खाते हैं बासी दाल, डॉक्टर से जानें बची हुई दाल खाने के नुकसान, और दाल खाने का सही तरीका

प्रयागराज लंच हो या डिनर लोगों के घर में दिन में कम से कम एक बार तो दाल बनती ही है। अरहर, चने और मसूर से लेकर उड़द या मूंग की दाल को अलग-अलग तरीकों से पकाया और खाया जाता है। इसी तरह बची हुई दाल को डिब्बे में बंद करके लोग फ्रिज में स्टोर करते हैं और अगले दोबारा गर्म करके उसे खाते हैं। लेकिन, बासी दाल खाने से कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। तो क्या बासी दाल हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती? बासी दाल या फ्रिज में रखी हुई दाल खानी चाहिए या नहीं? आइए जानें डॉक्टर की सलाह।डॉ रेखा सिंह कहती हैं कि, दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ कार्ब्स का भी एक अच्छा सोर्स है। वहीं, दाल में जिंक, फोलेट, विटामिन बी12 और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। लेकिन, जब दाल बासी हो जाती है तो इसके न्यूट्रिशन लेवल में कमी आने लगती है। वहीं, कई बार बासी दाल खाना आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।डॉ रेखा सिंह ने बताया कि, बासी दाल खाने के नियम क्या हैं और बासी दाल खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।डॉ रेखा सिंह के अनुसार बहुत से लोग ज्यादा मात्रा में दाल बना लेते हैं और उसे फ्रिज में स्टोर करते हैं। यह तरीका गलत नहीं है लेकिन, बची हुई दाल या बासी दाल खाने से पहले आपको उसे स्टोर करने और उसे दोबारा इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। क्योंकि, अगर बासी दाल का सेवन सही तरीके से ना किया जाए तो इससे पेट में दर्द, ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कई बार बासी दाल खाने से फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।”
अगर दाल ज्यादा बन रही है या बच रही है तो आप दाल को पकाने के बाद अच्छी तरह ठंडा करें और दाल पकाने के 2 घंटे के भीतर ही दाल को फ्रिज में रखें। हमेशा दाल को एयर टाइट डिब्बे में बंद करें ताकि फ्रिज में रखने के बाद दाल में बैक्टेरिया ना पनप सकें।जब भी आपको बची हुई दाल खानी हो तो उसे फ्रिज से निकाल कर पहले अच्छी तरह उबालें। दाल को अच्छी तरह उबालने से उसमें मौजूद बैक्टेरिया नष्ट हो जाते हैं। इससे दाल खाने से होने वाले साइड-इफेक्ट्स से बचने में मदद होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments