● संस्थाध्यक्ष डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव एवं महामंत्री चित्रांश अनूप सिंह ने सौंपा मनोनयन पत्र
● कायस्थ समाज मे दौड़ी हर्ष की लहर, लगा बधाई का तांता
लखीमपुर। तमाम संस्थाओं, समूह में सक्रिय होकर सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही लखीमपुर के काशीनगर मोहल्ले की अर्चना श्रीवास्तव को श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी की महिला शाखा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह बात संस्थाध्यक्ष डॉ0 ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं महामंत्री चित्रांश अनूप सिंह ने मनोयनन पत्र जारी करने के बाद एक विज्ञप्ति में कही।
उल्लेखनीय है कि योगाभ्यास से सेहत की नेमत बांट रही, संस्था की नवनियुक्त महिला शाखा अध्यक्षा श्रीमती श्रीवास्तव लगातार महिला सशक्तिकरण के साथ साथ सामाजिक एवं राष्ट्र विकास के लिए समर्पित भाव से प्रयासरत हैं। सेवाकार्यो के समर्पण के लिए इन्हें कई राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं क्षेत्रीय सम्मानों से विभूषित भी किया जा चुका है। वर्तमान में कई संस्थाओं के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन भी कर रही हैं। उनके इस सेवा, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए संस्था अध्यक्ष डॉ0 श्रीवास्तव एवं महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस मनोनयन से यकीनन संस्था की महिला विंग और अधिक मजबूत होगी और संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए गति मिलेगी। मनोयनन पत्र देकर श्रीमती श्रीवास्तव को इस महत्वपूर्ण दायित्व से सुशोभित करने वालो में प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लोकेश श्रीवास्तव आदि लोग भी उपस्थित रहे।
श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव के इस मनोयनन से क्षेत्रीय कायस्थों में हर्ष की लहर है, मनोनयन के बाद बधाई का दौर चल निकला है। विभिन्न माध्यमों से बधाई देने वाले चित्रांशों का तांता लगा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments