Breaking

मंगलवार, 24 सितंबर 2024

Lmp. 175 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री प्रदत्त कर रेडक्रॉस ने जलाया मानवता का दीप


● विधायक एवं पालिकाध्यक्षा ने झंडी दिखाकर रवाना की रेडक्रॉस बाढ़ राहत सामग्री

लखीमपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र श्रीनगर में सेहत की नेमत बांटती पहुंची इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी ने 175 परिवारों को राहत सामग्री प्रदत्त कर मानवता का दीप जलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ राहत सामग्री लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निकली रेडक्रॉस टीम को विधायक योगेश वर्मा एवं पालिकाध्यक्षा डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर लखीमपुर नगर पालिका परिषद प्रांगण से रवाना किया।

 सेवा समर्पण के उद्देश्य से रेडक्रॉस प्रदेश महासचिव डॉक्टर हिमबिंदु नायक, प्रदेश उपसभापति अखिलेंद्र शाही के निर्देशन में एवं खीरी जिला सभापति डॉक्टर रवींद्र शर्मा, उपसभापति डॉक्टर रवींद्र नाथ एवं जिला सचिव आरती श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निकली इस रेडक्रॉस टीम ने बाढ़ प्रभावित ब्लॉक पलिया के श्रीनगर गांव पहुंचकर 175 परिवारों को तारपोलिन एवं हाइजीन किट प्रदत्त की। इस दौरान सभापति डॉक्टर रवींद्र शर्मा ने बाढ़ जनित बीमारियों से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सेहत के गुर दिए। रेडक्रॉस सेवी एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह ने बाढ़ प्रभावितों की वेदना पढ़ते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि रेडक्रॉस सदैव आप के साथ है।

 बदलते मौसम में खिली चटख धूप से बढ़ी बेतहासा उमस भरी गर्मी में नगर पालिका में राहत रवानगी कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण कर इस सेवा कार्य के लिए आये रेडक्रॉस सेवियों का आभार व्यक्त करते हुए जिला सचिव आरती श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बाढ़ पीड़ित सेवार्थ इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर विजय यादव, आजीवन सदस्य अधिवक्ता आर्येंद्र पाल सिंह, बबिता सक्सेना, अधिवक्ता अनुराग सक्सेना, रमेश चंद्र गुप्ता, दीपक धवन, राममोहन गुप्ता, जोगेंद्र सिंह छाबड़ा, नारायण सेठ, पवन शर्मा, डॉक्टर रामेश्वर माहेश्वरी, अनिल श्रीवास्तव, आनंद अग्निहोत्री, स्वयंसेवी सुनीता सिंह, अमर नाथ शुक्ला, हर्यांक सिंह एवम तमाम अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments