प्रयागराज। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थायें निरंतर सुनिश्चित बनाये रखने के दिए निर्देश बाढ़ से सम्बंधित कोई सूचना देने के लिए बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बरः- 0532-2641577 एवं 0532-2641578 है जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने बक्शी बांध पहुंचकर वहां से नाव के द्वारा छोटा एवं बड़ा बघाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगो से बातचीत की तथा उन लोगो को प्रशासन के द्वारा बनाये गये बाढ़ राहत शिविर में जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग अभी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रह रहे है, उनके लिए खाने का पैकेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें तत्काल सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंनेे कहा कि 7 बाढ़ राहत शिविर बनाये गये है, जहां पर बाढ़ से प्रभावित लोगो के लिए खाना, नाश्ता, पानी, प्रकाश, दवाएं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी एवं एनडीआरफ की टीम निरंतर बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित लोगो की मदद कर रहे है। उन्होंने कहा कि जल पुलिस तथा सामान्य पुलिस भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी रख रही है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहने के निर्देश दिए है साथ ही साथ उन्होंने नाव, दवाईयां, राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें निरंतर सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी चारा इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। बाढ़ से सम्बंधित कोई सूचना देने के लिए बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बरः- 0532-2641577 एवं 0532-2641578 है। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री विनय कुमार सिंह, एसडीएम सदर श्री अभिषेक सिंह, एनडीआरएफ के अधिकारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मंगलवार, 17 सितंबर 2024
Home
/
जनपद
/
जिलाधिकारी ने छोटा एवं बड़ा बघाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा
जिलाधिकारी ने छोटा एवं बड़ा बघाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments