तेनाली: आंध्र प्रदेश के तेनाली से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां की तीन "सीरियल किलर" महिलाएं तीन महिलाओं सहित चार लोगों को मौत के घाट उतार चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं पहले अजनबियों से दोस्ती करती थीं। फिर वह उन्हें सायनाइड मिली ड्रिंक पिला देती थीं। इसके बाद वह उनके सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान चुराती थीं। आंध्र प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को मुनगप्पा रजनी, मदियाला वेंकटेश्वरी और गुलरा रामनम्मा को गिरफ्तार किया है। कि पीड़ित सायनाइड मिला पेय पदार्थ पीने के कुछ समय बाद ही मर जाते थे और फिर ये महिलाएं उनकी कीमती सामान चुरा लेते थे। हत्याएं इस साल जून में हुई थीं। इन महिलाओं ने सबसे पहले नागुर बी नाम की एक महिला की हत्या की थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने दो और लोगों को मारने की कोशिश की लेकिन वे किसी तरह बच निकले। इनमें से एक महिला मदियाला वेंकटेश्वरी पहले भी कई अपराधों में शामिल रही है। 32 साल की महिला चार साल तक तेनाली में स्वयंसेवक के रूप में काम करती थी और बाद में कंबोडिया चली गई। यहां वह कथित तौर पर साइबर अपराध की गतिविधियों में शामिल थी। पुलिस ने महिलाओं के पास से साइनाइड और कई दूसरे सबूत जब्त किए हैं। उन्होंने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर उन्हें साइनाइड उपलब्ध कराता था। तेनाली की इस घटना से केरल की सनसनीखेज जॉली जोसेफ साइनाइड हत्याकांड की याद दिलाती है जहां एक महिला ने 14 साल में छह लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं तेनाली के पुलिस सुपरिटेंडेंट सतीश कुमार ने कहा है कि महिलाओं ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अजनबियों से आसानी से दोस्ती न करने की चेतावनी दी है।
शनिवार, 7 सितंबर 2024
सीरियल किलर महिलाएं, पास था दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, ऐसे खुल गया राज

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments