Breaking

बुधवार, 11 सितंबर 2024

3 दिनों से गायब ट्रैक्टर चालक की नहर में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

जमानियां। क्षेत्र के लमुई चक्काबांध गांव से दो दिनों से गायब अधेड़ ट्रैक्टर चालक का शव नहर में उतराया मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करके पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मूलतः चंदौली के धीना स्थित बैरीखुर्द गांव निवासी रामअवतार लमुई चक्काबांध गांव में ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीते रविवार की रात को वो गायब हो गया। लोगों ने काफी तलाश की लेकिन नहीं पता चला। इस बीच मंगलवार को बहादुरपुर नहर में उसकी लाश मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। उसकी लाश पानी से निकालकर उसकी शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments