Breaking

मंगलवार, 9 जुलाई 2024

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही बदसलूकी के खिलाफ आक्रोशित हुईं राष्ट्र सेविका समिति की मातृशक्तियाँ, डीएम को सौंपा केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन

🔘 पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही बदसलूकी के खिलाफ आक्रोशित हुईं लखीमपुर की मातृशक्तियाँ

● मातृशक्तियो ने सौंपा केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम खीरी को 

दैनिक जनजागरण न्यूज। लखीमपुर क्षेत्र में सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय मातृशक्तियों द्वारा नारी उत्थान के उद्देश्य से सक्रिय मंच "नारी उत्थान मंच" "राष्ट्र सेविका समिति" ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे असभ्य एवं अनुचित व्यवहार की निंदा करते हुए आज यहां एकत्र होकर देश के गृहमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम खीरी को सौंपा।

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही बदसलूकी के खिलाफ आक्रोशित लखीमपुर की   मातृशक्तियों ने ज्ञापन में केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखली, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर (चोपड़ा) में हुई घटनाओं से हम बेहद व्यथित हैं। हम उसी की निंदा करने के लिए आपको यह ज्ञापन भेज रहे हैं। पश्चिम बंगाल में महिलाओं की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। यह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा लगता है जैसे कानून और व्यवस्था केवल शब्दकोशों तक सीमित हो गई है। संदेशखली, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर (चोपड़ा) की घटनाएं सभ्य समाज के लिए शर्म की बात है। निर्दोष नागरिकों, खासकर महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न पूरी तरह से निंदनीय है। भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली ये घटनाएं हमें तालिबान शासन की याद दिलाती हैं। ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और अपमान से हम सभी अत्यंत व्यथित हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करें और न्यायिक जाँच की जाए। सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। साथ ही पीड़ित महिलाओं के शारीरिक और मानसिक उपचार की व्यवस्था की जाए और उनके पुनर्वास का ध्यान रखा जाए। हम इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस अत्यंत संवेदनशील स्थिति पर ध्यान दें और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें। 

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति (नारी उत्थान मंच) रूपाली शुक्ल नगर  उत्सव प्रमुख , विनीता त्रिपाठी नगरकार्यवाहिका, रुचि बाजपाई, मधुलिका त्रिपाठी, उमा पितृया , नीलम गुप्ता, सर्वेश बाजपाई, अनुपम त्रिवेदी, मीना शर्मा,  कुमुद सिंह, शम्मी मौर्य आदि महिलाएं उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments