Breaking

शुक्रवार, 28 जून 2024

पेपर लीक से विधायक बेदीराम का नाम जुड़ने से मुश्किल में ओपी राजभर,भाजपा ने लिया ये फैसला

लखनऊ।देशभर में इस समय पेपर लीक का मामला सुर्खियों  में है। NEET और NET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में भी गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं और सरकार जांच करा रही है। विपक्ष संसद में मोदी सरकार पर हमलावर है तो वहीं योगी सरकार भी एक सियासी चक्रव्यूह में फंसी हुई नजर आ रही है।यूपी में सियासी पेच की वजह बने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम राजभर का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ है।वायरल वीडियो में विधायक बेदीराम राजभर कथित तौर पर पेपर लीक की डील और पैसों के लेन-देन की बात रहे हैं। बरहाल बेदीराम इसपर कुछ बोल नहीं रहे हैं,लेकिन सियासी फजीहत जमकर शुरू है।सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर भी खामोश हैं और सवाल पूछे जाने पर कह दे रहे हैं कि बेदीराम से पूछिए,लेकिन इस अनचाही परेशानी से भारतीय जनता पार्टी के तेवर तल्ख होता हुआ नजर आ रहा है और अब सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि सुभासपा मुखिया ओपी राजभर आज शुक्रवार को अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने ओपी राजभर को तलब किया है। सूत्रों का दावा है कि राजभर को बेदीराम वाले मामले में ही बुलाया गया है।इससे पहले ओपी राजभर ने गुरुवार को लोक भवन में सीएम योगी से भी मुलाकात की थी।बताया जा रहा है कि बेदी राम मामले को लेकर यूपी से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक सख्त नजर आ रहा है।इसी क्रम में अपने बेटे अरविंद राजभर के साथ ओपी राजभर दिल्ली पहुंचे हैं।बता दें कि विधायक बेदीराम का नाम से पेपर लीक से जोड़ा जाना पहली बार नहीं है।बेदीराम का नाम पहले भी पेपर लीक में कई बार आ चुका है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हैं। बेदीराम के शपथपत्र के मुताबिक उनपर कुल 9 केस दर्ज हैं, जिसमें से 8 केस पेपर लीक को लेकर हैं।बेदीराम के खिलाफ राजस्थान,मध्य प्रदेश और यूपी में केस दर्ज हैं।इन राज्यों में रेलवे और पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर बेदीराम पर आरोप हैं।
बता दें कि साल 2009 में जयपुर में एसओजी ने रेलवे भर्ती पेपर लीक के मामले में बेदीराम पर केस दर्ज किया।इसके बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक के मामले में एसटीएफ भोपाल ने बेदीराम के खिलाफ केस दर्ज किया। भोपाल एसटीएफ ने बेदीराम के खिलाफ 2 केस दर्ज किए। साल 2006 में बेदीराम के ऊपर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है। तब रेलवे पेपर लीक करवाने के मामले में लखनऊ के कृष्ण नगर में बेदीराम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा था।बता दें कि साल 2008 में भी रेलवे पेपर लीक करवाने पर लखनऊ के गोमतीनगर थाने में बेदीराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।फिर साल 2010 में पुलिस भर्ती पेपर लीक करवाने को लेकर जौनपुर में ही बेदीराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया।साल 2014 में भी पेपर लीक के ही मामले में बेदीराम के खिलाफ एक ओर केस दर्ज हुआ था। बेदीराम के खिलाफ 8 मामलों में चार्जशीट भी दर्ज हो चुकी है।बेदीराम के खिलाफ आरोप भी तय हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments