Breaking

शनिवार, 8 जून 2024

अतीक के बाद जैनब के भाइयो का ख़ौफ़ प्रयागराज पुलिस ने खोली सद्दाम और ज़ैद की क्राइम हिस्ट्री

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद-अशरफ की हत्या के बाद IS-227 गैंग मेंबरों और रिश्तेदारों पर कार्रवाई जारी है। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर और सद्दाम की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। शुक्रवार को दोनों की हिस्ट्रीशीट पूरामुफ्ती थाने में खोली गई।सद्दाम को 34-B और जैद मास्टर 35-B नंबर दिया गया है। सद्दाम पर 2015 से 15 और जैद मास्टर पर 2009 से अब तक 6 मुकदमे दर्ज हैं।दुबई से लौटने के बाद एक लाख के इनाम सद्दाम का बर्थडे के दौरान केक काटने का वीडियो सामने आया था। हालाकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 
दुबई से लौटने के बाद एक लाख के इनाम सद्दाम का बर्थडे के दौरान केक काटने का वीडियो सामने आया था। हालाकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल था सद्दाम
उमेश पाल हत्याकांड में सद्दाम भी आरोपी है। उमेश पाल हत्याकांड के पहले सद्दाम दुबई में था। वह पूरी साजिश में शामिल हुआ। फिर बरेली आकर रहने लगा। जेल में बंद रहे अशरफ से सभी शूटरों को सद्दाम ने मिलवाया था। बरेली जेल के सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। सद्दाम बदायूं जेल में बंद है।
बरेली जेल में माफिया अशरफ से शूटरों को मिलवाने में सद्दाम शामिल था। बरेली जेल में माफिया अशरफ से शूटरों को मिलवाने में सद्दाम शामिल था।
अशरफ की पत्नी जैनब के साथ जैद है फरार अशरफ के साले जैद मास्टर और सद्दाम पूरामुफ्ती के हटवा गांव के रहने वाले हैं। अशरफ का साला जैद उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा है। नवंबर 2023 में उसके खिलाफ वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी हड़पने के मामले में केस दर्ज हुआ है।
यह केस केयर टेकर माबूद अहमद ने मुतवल्ली मो.असियम, अशरफ की पत्नी जैनब, साले जैद और सद्दाम, शिबली प्रधान समेत अन्य के खिलाफ कराया है। इसके बाद जैद को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था। असल में फरारी के दौरान कॉलेज के रजिस्टर में साइन होते रहे थे। इसी पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ FIR दर्ज हुई थी जैनब और उसका भाई जैद मास्टर दोनों फरार हैं। जैनब और उसका भाई जैद मास्टर दोनों फरार हैं।जैद मास्टर ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की
अहमदपुर असरौली के रहने वाले रुहुल अमीन के बेटे इश्तियाक अहमद ने तहरीर देकर बताया-हटवा में उनकी लाखों की पुश्तैनी जमीन है। पिछले 10 सालों से उस जमीन पर प्रधान शिबली, अशरफ के साले जैद मास्टर समेत अन्य ने कब्जा किया हुआ है।इश्तियाक का आरोप है कि 13 मई की सुबह वह ट्रैक्टर लेकर पहुंचा तो उस पर हमला किया गया। तमंचे से फायर कर जान लेने की कोशिश की गई। हमलावरों ने कहा कि अब सरकार के बल पर जमीन लेना चाहते हो, इतनी हिम्मत कहां से आ गई। आरोप है कि हमलावरों ने दौड़ाकर पीटा और गोली मारने की कोशिश की।इश्तियाक की तहरीर पर अशरफ के साले जैद मास्टर, झुर्री, सैफी, शिबली प्रधान को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ पुरा मुफ्ती थाने में केस दर्ज किया है। एसीपी वरुण कुमार का कहना है कि सभी दबंग हैं और दूसरों की जमीन कब्जा कर रंगदारी मांगते हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।फरारी के बाद जैद मास्टर को शेरवानी इंटर कॉलेज सल्लापुर के प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया था। कॉलेज में मो. जैद उर्फ मास्टर इतिहास विभाग का प्रवक्ता था। वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति हड़पने के मामले में जैद मास्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मुकदमे में अशरफ की पत्नी जैनब भी नामजद है।DCP दीपक भूकर ने बताया- सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली से 5 लाख की रंगदारी मांगने के मुकदमे में वांछित चल रहे माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर के खिलाफ जल्द ही इनाम घोषित किया जाएगा।पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा निवासी जैद मास्टर पर बीते साल वक्फ बोर्ड की करीब 50 करोड़ की संपत्ति को हड़पने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करके बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।पुलिस ने जैद के साथ ही उसकी बहन जैनब जो कि 25 हजार की इनामी, जेल में बंद भाई सद्दाम, पूर्व मुतवल्ली असियम, उसकी बीवी, सिबली प्रधान सहित कई अन्य को भी मुकदमे में आरोपी बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments