Breaking

शनिवार, 8 जून 2024

प्रयागराज संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस ने जहां 400 वोट बटोरे, वहीं 40 पर अटकी भाजपा महापौर और मंत्री दोनों हुए फ्लॉप,अपनी ही बूथ हारे मंत्री

प्रयागराज इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में कई बूथों पर कांग्रेस ने जहां 300, 400 और 500 वोट बटोरे वहीं भाजपा 30, 40 व 50 वोट पर ही सिमट गई। खासतौर पर शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे बूथ रहे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी 95 प्रतिशत तक मत मिल गए। गौसनगर, करेली, करामत की चौकी के ज्यादातर बूथों पर यही हालात रहे। मुस्लिम बाहुल्य इन बूथों पर ज्यादातर वोट कांग्रेस प्रत्याशी की ही झोली में गिरे।नखास कोहना के बूथ नंबर नौ पर कांग्रेस को 476 तो भाजपा को 20, अतरसुइया के बूथ नंबर 21 पर कांग्रेस को 303 तो भाजपा को 29, मीरापुर के बूथ संख्या 41 पर कांग्रेस को 412 तो भाजपा को 59, मीरापुर के बूथ संख्या 42 पर कांग्रेस को 432 तो भाजपा को 49, मीरापुर के बूथ संख्या 43 पर कांग्रेस को 476 तो भाजपा को 16, बूथ संख्या 44 पर कांग्रेस को 364 तो भाजपा को 25, बूथ संख्या 47 पर कांग्रेस को 499 तो भाजपा को 46, दरियाबाद के बूथ संख्या 48 पर कांग्रेस को 367 तो भाजपा को 39, दरियाबाद के बूथ संख्या 51 पर कांग्रेस को 347 तो भाजपा को 42, तुलसीपुर के बूथ संख्या 75 पर कांग्रेस को 292 तो भाजपा को 59, तुलसीपूर बूथ संख्या 76 पर कांग्रेस को 374 तो भाजपा को 45 मत ही मिल सके।
ज्यादातर बूथों पर भाजपा को सिर्फ दो अंक में मत, और कांग्रेस को तीन अंकों के पार गौसनगर के बूथ संख्या 80 पर कांग्रेस को 389 तो भाजपा को 43, बूथ संख्या 81 पर कांग्रेस को 384 तो भाजपा को 23, बूथ संख्या 83 पर कांग्रेस को 358 तो भाजपा को 18 और बूथ संख्या 84 पर कांग्रेस के 413 मतों के मुकाबले भाजपा को 13 वोट प्राप्त हुए।गौसनगर के ही बूथ संख्या 85 पर कांग्रेस को 413 तो भाजपा 24, बूथ संख्या 86 पर कांग्रेस को 420 तो भाजपा को 27, बूथ संख्या 87 पर कांग्रेस को 419 तो भाजपा को 20, बूथ संख्या 91 पर कांग्रेस को 360 तो भाजपा को 16, बूथ संख्या 92 पर कांग्रेस को 432 तो भाजपा को 14, बूथ संख्या 96 पर कांग्रेस को 353 तो भाजपा को मात्र 13 मत मिले।भाजपा महापौर गणेश केसरवानी के रहते मिले सिर्फ 10, 11, 13, 16 मत करेली के बूथ संख्या 101 पर कांग्रेस को 363 तो भाजपा को पांच, बूथ संख्या 103 पर कांग्रेस को 321 तो भाजपा को 10 वोट ही मिल सके। करेली के बूथ संख्या 123 पर कांग्रेस को 346 तो भाजपा को 16 व बूथ संख्या 124 पर कांग्रेस को 369 तो भाजपा को 11 मत मिले। करेली के बूथ संख्या 149 पर कांग्रेस को 406 तो भाजपा को 11 मत मिले। इस तरह की स्थिति कांग्रेस की पूरे लोकसभा क्षेत्र में कहीं नहीं रही
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी पराजित हो गए। बहादुरगंज स्थित ठाकुरदीन का हाता बूथ संख्या 210 पर कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को जहां 362 वोट मिले, वहीं पर भाजपा के उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी को मात्र 105 वोट मिले। वहीं महापौर गणेश केशरवानी के बूथ संख्या 272 इलाहाबाद डिग्री कालेज पर कांग्रेस प्रत्याशी को 197 तो भाजपा उम्मीदवार को 352 मत मिले

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments