Breaking

गुरुवार, 20 जून 2024

Lmp : डॉ0 मंजुला बरतरिया बनी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष, लगा बधाई का तांता

● मनोनयन के बाद बोलीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, कायस्थ एकता, विकास एवं भगवान चित्रगुप्त महिमा प्रसार के प्रति हैं कृत संकल्पित


लखीमपुर। कायस्थ समाज की एकता एवं उत्थान के लिए लगभग 3 दशकों से कायस्थ सेवा में सक्रिय लखीमपुर की डॉक्टर मंजुला बरतरिया को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लखीमपुर खीरी की कोर कमेटी द्वारा कार्यकारिणी बैठक में संरक्षिका पालिकाध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत कर लिया गया है।

बताते चलें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉक्टर मंजुला बरतरिया तमाम समाजसेवी संस्थाओं एवं समूहों से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जुड़कर मानवीयता का प्रदीप्त दीपक प्रज्वलित कर रही हैं साथ ही कायस्थ संगठनों में अपना विशेष योगदान दे रही हैं। मनोनयन के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉक्टर मंजुला ने कायस्थ विकास एवं एकता की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कायस्थ विकास, एकता एवं भगवान चित्रगुप्त महिमा के प्रसार के प्रति वह कृत संकल्पित हैं। उनके इस मनोनयन के बाद कायस्थ समाज से बधाई का तांता लग गया। देर शाम तक विभिन्न माध्यमों से सोशल मीडिया के लगभग सभी मंचो, मोबाइल फोन द्वारा एवं उनके घर जाकर लोग बधाई एवं शुभकामनाएं देते रहे। महासभा कार्यकारिणी की बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष नीरज सक्सेना, महामंत्री सौरभ सिन्हा, राजकुमार सक्सेना, आशीष सक्सेना, उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव जुग्गी, अचल श्रीवास्तव, महिला विंग की अध्यक्षा स्मिता सिन्हा, मीना पांड्या, नरेंद्र श्रीवास्तव, युवा विंग के अध्यक्ष शौर्य सक्सेना, महामंत्री सुधाकर श्रीवास्तव ( लाला), उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ( लाला) आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments