Breaking

गुरुवार, 2 मई 2024

WOW Award : 'शब्दों की दुनिया' के "उत्कृष्ट रचनाकार" बने राम मोहन गुप्त

● राम मोहन गुप्त को मिला शब्दों की दुनिया के उत्कृष्ट रचनाकार का सम्मान


लखीमपुर। शब्दों की दुनिया साहित्यिक मंच के वर्चुअल पटल पर नित्य प्रति श्रेष्ठ एवं स्वच्छंद काव्य लेखन के लिए राम मोहन गुप्त को उत्कृष्ट रचनाकर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

सुविख्यात साहित्यिक संस्था शब्दों की दुनिया की संस्थापक सुनीता रमन, आयोजकों डा. विनोद मिश्रा, बाल मुकुंद द्विवेदी एवं जनार्दन मिश्रा द्वारा नगर लखीमपुर के समाजसेवी, साहित्यकार राम मोहन गुप्त 'अमर' को दैनिक श्रेयस्कर रचनाओं एवं स्वच्छंद लेखन 'फ्रीलांश राइटिंग' के लिए "उत्कृष्ट रचनाकर सम्मान" से सम्मानित किया गया है।

इससे पूर्व भी शब्दों की दुनिया मंच द्वारा राम मोहन गुप्त को होरी खेलूं श्रीराम प्रभु संग, पिता, सृष्टि की अनुपम कृति नारी, फिर जन्मेंगे अजन्मे, मेरे रक्त की बूंद बूंद में हिंदुस्तान, जय जय भारत महान की, महापर्व लोकतंत्र का, अरज हमारी,  अवध में प्रभु श्रीराम आदि रचनाओं के लिए भी उत्कृष्ट सृजन सम्मान प्राप्त हो चुका है। 

राम मोहन गुप्त को प्राप्त उत्कृष्ट रचनाकर सम्मान के लिए इष्ट मित्रों एवं परिजनों द्वारा हर्ष व्यक्त कर शुभेच्छाएं दी गईं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments