Breaking

गुरुवार, 16 मई 2024

राजा के दरबार में टूटा कौशाम्बी सांसद का गुरुर

● राजा के दरबार में टूटा कौशाम्बी सांसद का गुरुर, कुंडा के राजा कहां किसी का दबाव मानने वाले हैं और सांसद के बड़ बोलेपन के बाद राजा का पारा हो गया गरम

कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर का गुरुर कुंडा के राजा के दरबार में टूट गया है। राजा के दरबार में पहुंचे सांसद के बड़बोले पन पर राजा ने सांसद की जमकर क्लास लगाई और उन्हें खरी - खोटी सुनाई। राजा के दरबार से मुंह लटकाए सांसद विनोद सोनकर वापस लौट कर चले आए हैं। रोने जैसी शक्ल बनाए सांसद विनोद सोनकर ने राजा के दरबार में हुई घटनाक्रम का जिक्र भी करना उचित नहीं समझा है।हालांकि राजा के दरबार में हुई घटना का जिक्र जन - जन की जुबान तक पहुंच गया है। तीसरी बार सांसद बनने के घमंड में सांसद विनोद सोनकर लोगों की जाति सम्मान पर टिप्पणी करके अपमानित कर रहे थे। यह बात कुंडा के राजा रघुराज प्रताप सिंह तक पहुंच गयी। भाजपा को समर्थन करने के लिए कुंडा के राजा रघुराज प्रताप सिंह पर दबाव डाला जा रहा था लेकिन यह बात उन्हें ठीक नहीं लगी। सांसद विनोद सोनकर कुंडा के राजा को भाजपा को समर्थन करने के लिए तमाम तरह की बात कह कर बार - बार दबाव डाल रहे थे। राजा पर सांसद द्वारा बार - बार दबाव डाला जा रहा था कि वह भाजपा का समर्थन करें लेकिन कुंडा के राजा कहां किसी का दबाव मानने वाले हैं।
सांसद के बड़ बोलेपन के बाद राजा का पारा गरम हो गया और राजा ने सांसद विनोद सोनकर को जमकर खरी - खोटी सुनाई। सांसद बार - बार यह कहते फिर रहे थे कि तीसरी बार उन्हें सांसद बनने से कोई नहीं रोक सकता वहीं राजा के दरबार से लौटने के बाद सांसद का चेहरा उनकी स्थिति को बताने के लिए पर्याप्त है। सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। यह फोटो वीडियो बहुत कुछ कह रहा है। राजा के दरबार में सांसद का गुरुर टूट गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments