Breaking

गुरुवार, 30 मई 2024

जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लखीमपुर में अधिकारिक यात्रा कल....

लखीमपुर। अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संगठन जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अधिकारिक यात्रा कल 31मई को प्रातः 10:30बजे से लखीमपुर खीरी में होगी। गोला रोड स्थित कृष्णा सिटी में जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा संचालित वाटिका के अवलोकन व पौधारोपण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। 

इसी स्थल पर स्वागत बोर्ड का अनावरण भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएफएस रिकेश शर्मा व मण्डल 3 की मण्डलाध्यक्ष जेएफएस वसुन्धरा सिंह द्वारा किया जायेगा। संस्था के मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय की यह प्रथम अधिकारिक यात्रा है। जेसीआई वाटिका पर संस्था अध्यक्ष कुमार उत्कर्ष, सचिव ऋतिक साहू, कार्यक्रम निदेशक, संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य व पूर्वाध्यक्ष गण उनकी अगवानी व स्वागत करेंगे। स्वागतोपरांत एक काफिले के रूप में सभी लोग एलआरपी रोड स्थित होटल एलीट-इन पहुंचेंगे जहां 11:00बजे से संस्था सदस्यों के साथ एक बैठक होगी। कुछ प्याऊ व एक ई-रिक्शा आदि राष्ट्रीय अध्यक्ष व मण्डलाध्यक्ष महोदया जनता को भेंट करेंगे। इस यात्रा का समन्वयन अपनी संस्था के पूर्वाध्यक्ष व मण्डल उपाध्यक्ष जेसी कनिष्क बरनवाल द्वारा किया जा रहा है। लखीमपुर से पूर्व पीलीभीत व लखीमपुर के बाद बिसवां में उक्त कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments